शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। सांसद अरूण कुमार सागर ने शनिवार को विधान सभा तिलहर और विकास खण्ड निगोही के कई ग्रामों का भ्रमण कर लोगों से जन सम्पर्क किया और लोगों की समस्याओं को सुना। साथ ही लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
सांसद अरूण कुमार सागर ने शनिवार को विधान सभा तिलहर और विकास खण्ड निगोही के ग्राम ऊनकलां, सकतिया बहादुर, गंगा जमुनी, विक्रमपुर चकौरा, भरतापुर, शाहपुर, चकौरा आदि गांवों में भ्रमण कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं का फायदा गरीबों को मिल रहा है। जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है, तब से गरीबों को बैंकों सेवा के साथ जोड़ने से लेकर, जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा स्कीम के साथ जोड़ा है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने गरीब को खाना पकाने के दौरान धुएं से बचाने के लिए एलपीजी कनेक्शन मुफ्त में उपलब्ध कराए। गरीबों को इलाज के लिए अपना घर-बार जमीन बेचना पड़ता था। सरकार ने उनके लिए आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया। कहा कि आज प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास मिल रहे हैं। कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था दुरूस्त है। महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित हैं। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों की की समस्याओं को भी सुना और निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजनीश राठौर, मंडल महामंत्री राजपाल कुशवाहा, मंडल मंत्री अमोल शर्मा, गौरव सिंह तोमर, डा. शकील आदि कई लोग मौजूद रहे।