जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। कांट थाना क्षेत्र के गांव कुर्रिया कलां निवासी योगेश पुत्र हरपाल जलालाबाद क्षेत्र के गांव हथिनापुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आये थे शादी समारोह से वापस घर जाते वक्त चकरेना गौशाला के पास सड़क पर गायों के झुण्ड से योगेश की बाइक टकरा गई जब तक योगेश संभलते तब तक सांड ने उठाकर पटक दिया सींग योगेश की गर्दन में घुस गया जिससे उसकी मौत हो गई वहीं साथी जयकुमार भी गंभीर घायल हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल को इलाज के अस्पताल भिजवा दिया है मौत की सूचना से योगेश के घर में कोहराम मच गया।
आवारा गौवंश से फसल ही नही व्यक्ति भी सुरक्षित नही है पिछले दो माह में कई लोगों की जान आवारा गौवंश की खातिर जा चुकी है शासन और प्रशासन स्तर से आवारा गौवंश को पकड़ने के लिए रोज वादे किये जा रहे हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्य नजर नही आ रहा है।
You May Also Like
Posted in
शाहजहांपुर
लाट साहब जुलूस के संबंध में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
Posted by
AmarPrabhat