जिलाधिकारी ने सिमरा वीरान स्थित गौसदन का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने सिमरा वीरान स्थित वृहद गो सदन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाए देखी। उन्होने गौ सरंक्षण हेतु बनाये प्रत्येक शेड में जाकर साफ-सफाई, हवा एवं प्रत्येक शेड में गौवंशों हेतु चारे आदि के प्रबन्ध को देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शेड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि नियमानुसार चारे आदि का प्रबन्ध सुनिश्चित किया जायें। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि बीमार गौवशों का समुचित उपचार किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंशों को दिन के समय खुले परिवेश में रहने हेतु भी प्रबन्ध किया जाये इसके लिये सभी शेड के बाहर अस्थाई रूप से जाली, तार एवं बल्लियों आदि के प्रयोग से बैरिकेटिंग बनाई जाये।
निर्माणाधीन वृहद गो संरक्षण केन्द्र सिमरा वीरान के बाउण्ड्रीवाल के कार्यो का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बाउण्ड्रीवाल का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराते हुये गो संरक्षण केन्द्र का संचालन प्रारम्भ कराया जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण किये जाने हेतु भी निर्देश दिये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने ग्राम चमराबोझी में बनाये गये आस्थाई गो आश्रय स्थल को देखा तथा पशुओं को स्वयं हरा चारा भी खिलाया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 जय प्रकाश, उप जिलाधिकारी पुवायां हिमाशु उपाध्याय सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

छात्रों के साथ महिलाओं व बेटियों के सम्मान व सुरक्षा को लेकर वर्कशॉप

हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करेंःआजाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *