Vastu Tips for Money: कई बार ऐसा होता कि हम बहुत कमाते हैं और घर में पैसा भी खूब आता है लेकिन टिकता ही नहीं है। किसी न किसी काम में धन खर्च हो जाता है। कई बार अचानक ऐसे खर्चे सामने आ जाते हैं, जिनके बारे में सोचा भी नहीं होता।
महीना खत्म होने से पहले ही सारा पैसा खर्च हो जाता है। लगातर मेहनत के बाद भी अगर भविष्य के लिए पैसा इकट्ठा ना हो पाए तो मानसिक तनाव होने लगता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनके करने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा और पैसा टिकने लगेगा। ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय आपकी आर्थिक समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं उन ज्योतिषीय उपायों के बारे में।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर पूर्णिमा के दिन सुबह सबसे पहले पीपल को जल दें और लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जप करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे सभी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और सुख-शांति बनी रहेगी।
घर में जिस डिब्बे में आटा रखते हैं, उसमें 5 तुलसी के पत्ते और 2 केसर के दाने रख दें। वहीं एक बात का ध्यान जरूर रखें कि आटा शनिवार के दिन ही पिसवाएं और उसमें चना जरूर मिलवाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी साथ ही घर में पैसा टिकने लगेगा।
किसी भी माह की शुक्ल पक्ष की पड़वा को कागज का रुपया लें और उसके ऊपर लाल धागा बांध लें और नोट को राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के पीछे छिपाकर रख दें। ऐसा करने के बाद भगवान से अपनी मनोकामना मांगे। ऐसा आप एक ही राशि के नोट को लगातार 41 दिन तक रखते रहें और मनोकामना मांगते रहें। ध्यान रखें कि इसमें एक भी दिन की भूल ना हो। ऐसा करने भगवान आपकी मनोकामना पूरी करेंगे। साथ ही आपके घर में पैसा भी टिकने लगेगा।
किसी भी शुभ मुहूर्त पर सुबह जल्दी उठकर लाल रेशम का कपड़ा लें और उसमें अखंडित 21 चावल के दाने बांध लें। इसके बाद लक्ष्मी मां की पूजा करें और उसमें कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजा के बाद मां से अपनी मनोकामना मांगे और चावल की पोटली को अपने पर्स या फिर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में हर रोज मां काली की पूजा करें और शुक्रवार के दिन काली मंदिर में जाकर धूप, दीप के बाद भोग लगाएं। साथ ही माता काली की स्तुति करें और अपनी मनोकामना मांगे। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक शक्ति खत्म होगी और सकरात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।