अगर आपको कहीं ज्यादा चलना है या फिर ज्यादा देर खड़े होना है तो यकीनन आपको कंफर्टेबल जूतों की जरूरत होगी। आप किसी भी तरह का फुटवियर अगर वो आपके पैरों के लिए सही नहीं है तो वो परेशान ही करेगा। पर क्या आपको पता है कि अगर हड्डियों की समस्या होती है या फिर अगर पैरों में लगातार दर्द होता है तो यकीनन सही तरह के जूते पहनना बहुत जरूरी है।
पर अगर किसी तरह से हड्डियों की समस्या है तो किस तरह के जूते या फुटवियर पहनना जरूरी है? हमने इसके लिए Yoho कंपनी में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट और रिसर्च एनालिस्ट डॉक्टर राशि गोयल से बात की। डॉक्टर राशि का कहना है कि 52 हड्डियों, 200 से अधिक मांसपेशियों, टेंडर्स और लिगामेंट्स के साथ ज्वाइंट्स को जोड़ें तब हमारे पैर शरीर की चाल और संतुलन का ध्यान रख पाते हैं। शरीर का पूरा वजन पैरों पर निर्भर करता है और अगर आप सही फिटिंग के जूते नहीं पहनती हैं तो आपकी पूरी लाइफस्टाइल और शरीर के अंगों पर इसका असर पड़ सकता है।
ऐसे में महिलाएं हड्डियों के लिए अलग से टूल किट्स ले सकती हैं और सही तरह के जूते भी पहन सकती हैं जिससे आपकी परेशानी दूर हो।
हड्डियों की समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के लिए टूल किट
सबसे पहले बात करते हैं टूल किट की जो हड्डियों से पीड़ित महिलाओं के लिए सही साबित हो सकता है।
आर्च सपोर्ट- पैरों में अगर अक्सर दर्द रहता है तो इसके लिए आर्च फ्लेक्स सपोर्ट वाले जूते या फिर ऐसे टूल्स लिए जा सकते हैं जिससे पैरों की आर्च को सपोर्ट मिले।
मेटाटार्सल पैड्स- अगर आप नए जूते नहीं खरीदना चाहती हैं तो मेटाटार्सल पैड्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। ये कुछ इस तरह से तैयार किए जाते हैं जिससे पैरों की उंगलियों में होने वाले दबाव से राहत मिल सके।
एड़ियों के लिए कप्स- या तो एड़ियों के कप्स वाले जूते खरीदे जा सकते हैं या फिर एड़ियों के लिए अलग से कप्स खरीदे जा सकते हैं। ये आपको बहुत राहत देने का काम करते हैं। एड़ियों में लगातार पड़ने वाले दबाव को ये कम करते हैं।