नशे की हालत में बेटे ने किया सौतेली मां का रेप, फिर हुआ फरार

यूपी। उत्तर प्रदेश के बांदा में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही सौतेली मां का रेप कर दिया. इतना ही नहीं, मां के विरोध करने पर उसने मारपीट भी की और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने सूचना मिलते ही दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इधर मां को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है.

मामला अतर्रा थाना इलाके के एक गांव का है. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मां ने रेप की घटना का जिक्र अपनी बेटी से किया. बेटी ने तुरंत मां को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचना दी. महिला ने बताया कि उसके पति ने दो शादियां की हैं. पहली पत्नी और वह आस-पास ही रहती हैं. आरोपी युवक पहली पत्नी का बेटा है. वह भी उनके घर के बगल में ही रहता है. रविवार को नशे में धुत होकर वह उसके घर आया और रेप की वारदात को अंजाम दिया.

जिस समय आरोपी ने उससे रेप किया, घर पर कोई और नहीं था. रेप के बाद वह वहां से फरार हो गया. अतर्रा थाने के SHO अनूप दुबे ने बताया कि यहां के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपने सौतेले बेटे के खिलाफ रेप और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है. फिलहाल महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है. साथ ही फरार आरोपी की भी तलाश जारी है.

More From Author

Exercise

Exercise ! अगर रहना चाहते हैं दिनभर एनर्जी से भरपूर और फ्रेश, तो रोजाना 10 मिनट करें ये एक्सरसाइज

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ भारत करेगा आगाज , देखें पूरा शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *