सेवा ही संगठन हैःब्रजबहादुर

जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नगर के बरसाना मैरिज लॉन में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिबार को जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी ब्रजबहादुर सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल गुप्ता ने किया। बैठक में मुख्य पर्यवेक्षक जनपद प्रभारी ब्रजबहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने देश और प्रदेश में विकास के नये आयाम कायम करने के साथ ही बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाये चलाई है संगठन के लोग इस बात का ध्यान रखे कि जानकारी के अभाव में कोई पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहने पाये। आप सब के द्वारा जनहित में सेवाभाव से किये गये कार्य ही पार्टी और संगठन को उचाईयो पर ले जाने का काम करेगी क्योकि सेवा ही संगठन है। इसके साथ प्रत्येक मंडल के सभी बूथों के शक्ति संतुलन पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी विधानसभा चुनाव में जीत का एकमात्र कारण है कि सभी ने अपने बूथ पर वोटों की संख्या को बढ़ाते हुए अपनी जीत दर्ज की। साथ ही हमें जमीनी स्तर पर अपने हर कमजोर बूथ पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जल्द ही होने वाले निकाय चुनाव के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा अपनी महत्वपूर्ण जीत दर्ज करवा सके वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द मिश्रा ने कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश द्वारा निर्देशित डाटा प्रबंधन से हर बूथ और मंडल अध्यक्षों को जोड़ा गया है। उन्होंने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम को विधायक हरि प्रकाश वर्मा व वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने भी सम्बोधित किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नरायण मिश्रा, निवर्तमान चेयरमेन मनेन्द्र गुप्ता, अनुपम शुक्ला, महामंत्री जिला रमाकान्त मिश्रा, विनय शर्मा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चन्द्रेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, ब्लाक प्रमुख पति अमित सिंह, गौरव प्रताप राघव, प्रदीप मिश्रा, वैभव त्रिवेदी, मोहित श्रीवास्तव, प्रियांशु शुक्ला सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस संपन्न, 6 शिकायतें दर्ज

केंद्रीय बजट में कृषि विकास के लिए पर्याप्त प्रावधानःडा. मनीष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *