सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसियेशन की बैठक सम्पन्न

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसियेशन की शाखा शाहजहाँपुर की एक बैठक मन्नत मैरिज लॉन में हुई जिसमें एसोसियेशन की ओर से समस्त पेंशनरों को हेल्थ कार्ड ऑनलाइन करने, आयकर सम्बन्धी, सदस्यता नवीनीकरण, पुरानी पेंशन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेल किराया छूट, फैमिली पेंशन रिविजन एवं पेंशनर सदस्यता अभियान की समीक्षा एवं जनपद के समस्त पेंशनरों को एसोसियेशन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने/करवाने का आवाहन किया गया।
जिलाध्यक्ष अजय सिंह वर्मा द्वारा बताया गया कि वर्ष 2023 में अब तक जनपद में कुल 650 पेंशनर सदस्य हैं, जिसको बढाने का निर्देश दिया गया है ताकि प्रांतीय निर्देशों का पालन हो सके एवं प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश मुख्यालय पर मांगों हेतु एकजुटता प्रदर्शित की जा सके आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
बैठक में उमेश चन्द्र पाठक, भूप सिंह, खालिद मजीद, सर्वेश गुप्ता, शराफत साहब, शिवदत्त मिश्रा, संतोष त्रिपाठी, राजेश भटनागर, प्रताप नारायण अवस्थी, एम० एम०ए० खान, राजेश्वर दयाल तिवारी, पी०के० अग्निहोत्री, सैयद मो० असलम, बनवारी लाल, संत कुमार विश्वकर्मा, मायावती तथा संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

More From Author

निजामपुर गोटिया में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की सुनी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *