डीएम ने कम्पोजिट विद्यालय मऊ खालसा का किया आकस्मिक निरीक्षण

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विकासखण्ड भावलखेड़ा के कम्पोजिट विद्यालय मऊ खालसा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में अत्यधिक अव्यवस्था तथा शिक्षा का निम्न स्तर पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान बच्चें विद्यालय परिसर में खेलते हुये पाये गये कई कक्षायें संचालित ही नही थी। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से अक्षर ज्ञान व उनकी कक्षा की पुस्तके भी पढ़वा कर देखी। बच्चों के अग्रेंजी व गणित की शिक्षा का स्तर निम्न पाया गया। बच्चे अंग्रेजी की पुस्तके ठीक प्रकार से नही पढ़ सकेे। जिलाधिकारी ने बच्चों के दिये जाने वाले मिड डे मिल की गुणवत्ता को भी देखा।
जिलाधिकारी को विद्यालय में अव्यवस्थाएं मिलने तथा विद्यालय का फर्नीचर, बेंच आदि टूटे अथवा अव्यवस्थित पाये जाने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा विनय कुमार मिश्रा का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकते हुये जवाब तलब करने का निर्देश दिया। साथ ही कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतेंद्र पाल सिंह द्वारा अपने कार्यदायित्वों में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी नारजगी व्यक्त करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ स्थानान्तरण कलान विकासखण्ड के किसी विद्यालय में करते हुये अवगत करने के निर्देश दिये। बच्चों के शिक्षा का स्तर संतोषजनक न पाये जाने पर अध्यापिका अहमदी महजवी फातिमा एवं सुवोही महबूब के विरूद्ध कड़ी विभागीय कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि लंबे समय से एक ही विद्यालय में तैनात तथा कार्यो में लापरवाही करने वाले ऐसे शिक्षको को चिन्हित कर उनके स्थानान्तरण के साथ ही विभागीय कार्यवाही करते हुये अवगत करायें। साथ ही अन्य शिक्षिकाओं को भी चेतावनी देते हुये निर्देश दिये कि बच्चों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ शिक्षा प्रदान करें शिक्षा के साथ बच्चों को अनुशासन भी सिखाए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों को दिये जाने वाले मिड डे मिल की गुणवत्ता को चेक करते हुये निर्देशित किया कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही भोजन उपलब्ध कराया जाये। आॅपरेशन कायाकल्प के कार्यो की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान एवं सचिव का जवाब तलब करने हेतु निर्देशित किया। विद्यालय के विभिन्न कक्षों में ब्लैक बोर्ड खराब मिलने पर तत्काल ठीक कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया।

More From Author

फैक्ट्री में हादसे के दौरान युवक की मौत

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *