छात्रों को सिखाए मानसिक तनाव से दूर रहने के गुर

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बुधवार को एस.एस.एम.वी. इंटर कॉलेज में बच्चों को तनाव प्रबंधन के टिप्स दिए गए। इस मौके पर बच्चों को मनपरी एवं मनदूत भी बनाया गया तथा मानसिक स्वास्थ्य पर अच्छे विचार प्रकट करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया गया।
मनदूत और मनपरी के रूप में सहपाठियों को मदद करने का प्रशिक्षण देते हुए पीएसडब्लू नंदिनी सक्सेना ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। अभी तक 12 स्कूलों में 24 मनदूत और मनपरी बनाए जा चुके हैं। मनदूत और मनपरी को किसी सहपाठी या परिचित द्वारा खुद को नुकसान पहुंचाने या आत्महत्या करने का कोई संकेत मिलता है तो तुरंत टीचर और प्रधानाचार्य को सूचना देते हैं।
उन्होंने बताया कि आत्महत्या और मानसिक तनाव रोकथाम में मनदूत और मनपरी का अहम रोल है। किसी भी सहपाठी में यदि उदासी अकेले रहना मरने की बातें करना हर समय खोए रहना चिड़चिड़ापन होना बिना बात क्रोधित होना जैसा व्यवहार दिखाई पड़ता है तो उसे मनोवैज्ञानिक सलाह लेनी चाहिए।
नंदिनी ने कहा कि पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। लोगों को मानसिक रोगों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। आज हर घर में कोई न कोई किसी न किसी कारण तनाव में है। तनाव में रहने से समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसी समस्याओं को प्राथमिक स्तर पर काउंसलिग या योग के माध्यम से आसानी से दूर किया जा सकता है। मानसिक रोगों से बचने के लिए हमें जीवन-शैली में सुधार लाने और नियमित रूप से योग को अपनाने की जरूरत है।
नंदिनी ने बताया कि इसका शुरूआती लक्षण तनाव है, इसलिए तनाव को अनदेखा न करें। अवसाद का समय पर उपचार न किया जाए तो कुछ केस में अनहोनी तक की स्थिति देखी जा सकती है इसलिए अवसाद के लक्षणों को पहचानें। उन्हें अनदेखा न करें। ऐसे लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क कर तुरंत उपचार कराएं।
कार्यशाला के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. संध्या, अध्यापिका गरिमा अग्रवाल, रश्मि सक्सेना, अध्यापक शोभित अग्रवाल, सौरभ अग्निहोत्री, अमित यादव, अनूप गुप्ता, राजेश गुप्ता, शोभित खन्ना आदि मौजूद रहे।

More From Author

प्रत्येक वृद्ध का सम्मान तथा सुरक्षा शासन की प्राथमिकताःडीएम

10 फरवरी से घर-घर जाकर दवा का सेवन कराएंगी आशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *