Business News : रिसर्च फर्म Hindenburg की रिपोर्ट की वजह से गौतम अडानी समूह (Gautam Adani Group) के शेयर बुरी तरह धराशायी हो चुके हैं। समूह के शेयरों में शुक्रवार को 20 फीसदी तक की गिरावट आई जिसकी वजह से सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 4.17 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका असर अडानी समूह के निवेशकों (investors) के पोर्टफोलियो पर पड़ा है। देश का सबसे बड़ा संस्थागत निवेशक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), उन प्रभावित निवेशकों में से एक है।
कितना कम हुआ निवेश
अडानी समूह के शेयरों में एलआईसी का संयुक्त निवेश गिरकर 27 जनवरी, 2023 को 62,621 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पहले 24 जनवरी, 2023 को 81,268 करोड़ रुपये का निवेश था। इस लिहाज से निवेशकों को 18,647 करोड़ रुपये का नुकसान है। Business News
बता दें कि 31 दिसंबर, 2022 तक एलआईसी के पास अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट्स, अडानी टोटल गैस, अदानी ट्रांसमिशन और अंबुजा सीमेंट्स, एसीसी में 1 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। Business News