Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra :  यात्रा में आज शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती

Bharat Jodo Yatra :  आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Congress leader Priyanka Gandhi) आज जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (PDP chief Mehbooba Mufti) के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। अवंतिपोरा चरसू से प्रियंका गांधी पदयात्रा का हिस्सा होंगी।

Bharat Jodo Yatra : बिरला इंटरनेशनल स्कूल, पंपोर के पास जलपान के बाद रात का पड़ाव श्रीनगर के बाहरी इलाके में पंथा चौक में ट्रक यार्ड में होगा। रविवार को यात्रा पंथा चौक से शुरू होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।

शुक्रवार को बनिहाल से कश्मीर के लिए शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया। राहुल गांधी व अन्य कांग्रेसियों ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में यात्रा को लगभग डेढ़ घंटे तक रोके रखा। बाद में राहुल गांधी वाहन से अनंतनाग के खन्नाबल डाक बंगले के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद यात्रा में शामिल अन्य प्रतिनिधियों ने पैदल यात्रा पूरी की। राहुल ने आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन विफल रहा। यात्रा मार्ग के दोनों तरह रस्सियां लेकर पुलिसकर्मियों को तैनात नहीं किया गया था।

उधर, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने राहुल व अन्य कांग्रेसियों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक नहीं हुई है। सुरक्षा में 25 कंपनियां लगाई गई थीं। उधर, नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला बनिहाल में यात्रा में शामिल हुए। राहुल की तरह उन्होंने भी सफेद टी शर्ट पहन रखी थी।

प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित नहीं बना पाया- राहुल
राहुल गांधी ने खन्नाबल में पत्रकार वार्ता में इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि बनिहाल टनल के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। मेरी सुरक्षा के लिए दोनों तरफ रस्सियों का कोई प्रबंध नहीं था। इसके बाद मेरी सुरक्षा टीम ने आगे पदयात्रा करने से मुझे रोक दिया, इसलिए हम आगे नहीं चल सके। प्रशासन भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित नहीं बना पाया। उम्मीद है कि अगले दो दिन यात्रा में पर्याप्त सुरक्षा होगी।

भीड़ का आकार योजना से बड़ा थाः गृह विभाग
जम्मू-कश्मीर के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एफसी) आरके गोयल ने कहा कि यात्रा में शामिल भीड़ का आकार योजना से बड़ा था,जिसके कारण उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों पर दबाव पड़ा और यह धारणा बनी कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। सरकार सुरक्षा चिंताओं के प्रति गंभीर है और चल रही भारत जोड़ो यात्रा के लिए सर्वोत्तम संभव सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। बनिहाल की ओर से भीड़ का एक बड़ा हिस्सा, जो बनिहाल में लौट जाना चाहिए था, कश्मीर की ओर चला गया। Bharat Jodo Yatra

सुरक्षा का बहाना बना राहुल ने यात्रा स्थगित की- भाजपा
कश्मीर की जनता ने राहुल गांधी की यात्रा का बहिष्कार कर दिया है। ऐसे में सुरक्षा का बहाना बनाकर राहुल ने अपनी यात्रा को स्थगित किया है। सुरक्षा की जहां तक बात है तो पुख्ता सुरक्षा प्रबंध जम्मू-कश्मीर में यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से किए गए थे। कांग्रेस नेताओं में राशिद अल्वी और दिग्विजय सिंह ने सुरक्षा बलों पर निशाना साधकर अलगाववादियों और कश्मीर केंद्रित दलों को खुश करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन घाटी के लोगों ने यात्रा को नकार दिया है।
– रवींद्र रैना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

 

 

More From Author

सिंधु जल संधि

सिंधु जल संधि में संशोधन के लिए भारत ने पाकिस्तान को नोटिस भेजा

28 Jan 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *