Republic Day 2023: PM मोदी और अमित शाह ने गणतंत्र दिवस पर ने दी शुभकामनाएं

Republic Day 2023: भारत के 74वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं. देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है.

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, “समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है.” Republic Day 2023:

योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “सभी प्रदेश वासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! हमारा गणतंत्र श्रेष्ठ लोकतांत्रिक मूल्यों व आदर्शों का पोषक है. आइए, आज के महान अवसर पर हम सभी अपने अमर स्वाधीनता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों. जय हिंद!”

इसी के साथ योगी आदित्यनाथ ने बसंत पंचमी की बधाई देते हुए लिखा, “प्रकृति प्रेम, नव चेतना के पावन पर्व ‘बसंत पंचमी’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! माँ सरस्वती हम सभी को सुख-शांति, आरोग्यता एवं ज्ञान के आशीर्वाद से समृद्ध करें, यही प्रार्थना है. जय मां शारदे!” Republic Day 2023:

कांग्रेस की तरफ से ट्वीट किया गया, “हमारे 74वें गणतंत्र दिवस पर हम अपने उन पूर्वजों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमें हमारे लोकतंत्र की आत्मा हमारा संविधान दिया. आज, हम प्रत्येक भारतीय नागरिक को बधाई देते हैं और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं, जो हमारे जीवंत गणराज्य के केंद्र में है.”

 

More From Author

Republic Day 2023: 26 जनवरी पर प्रधानमंत्री क्यों नहीं फहराते तिरंगा, जानें वजह

अपने धर्म की रक्षा शास्‍त्र और शस्‍त्र से भी करेंगे : बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *