BBC Documentary : मनाही के बावजूद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान, हिरासत में लिए गए जामिया के 3 छात्र

BBC Documentary : दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बनाई गई BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान कर माहौल खराब करने को लेकर पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है. चीफ प्रॉक्टर की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है. पुलिस के मुताबिक, वाकये को लेकर जामिया यूनिवर्सिटी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

जामिया के छात्रों ने कहा था कि वो बीबीसी की ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ डाक्यूमेंट्री दिखाएंगे. लेकिन जामिया विश्वविद्यालय ने उन्हें अनुमति देने से इनकार कर दिया. हालांकि छात्र आज शाम 6 बजे गेट नंबर-8 पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर अड़े रहे. यूनिवर्सिटी ने छात्रों को नोटिस जारी किया. (BBC Documentary)

जामिया प्रशासन की तरफ से जारी किए गए नोटिस के बावजूद बुधवार शाम 6 बजे गेट नंबर-8 पर MCRC लॉन में बीबीसी की प्रतिबंधित और विवादित डॉक्यूमेंट्री का आयोजन किया जा रहा था. जामिया विश्वविद्यालय ने इसको लेकर अनुमति नहीं दी थी. (BBC Documentary)

इसके बाद जामिया में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है. लॉन में और गेट पर बैठक तथा सभा की अनुमति नहीं दी गई है. वहीं आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है.

More From Author

Oscars 2023: RRR फिल्म का नाटू-नाटू गाना ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, रेस में दो डॉक्यूमेंट्री

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नागपुर पुलिस से मिली क्लीन चिट, नही मिले अंधविश्वास फैलाने के सबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *