नशे से दूर रहना हर व्यक्ति का नैतिक दायित्वःसिंह

जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नगर स्थित प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ शाहजहांपुर द्वारा आयोजित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य प्रोफेसर राजकुमार सिंह ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में आपको नशे से दूर रहना है यह आपका नैतिक दायित्व बनता है। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि तंबाकू का इतिहास और नशे का इतिहास बहुत पुराना है नशा समाज को नष्ट करने का काम करता है। इस अवसर पर डॉ. अवधेश कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ. अरविंद कुमार ने कहा की नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई से दूर रहने के लिए आज युवाओं को आगे आना चाहिए। किसी भी दशा में आप अपने घर में नशे के सेवन को प्रतिबंध लगाएं। ये युवाओं का नैतिक दायित्व बनता है। जयेंद्र कुमार ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि नशा अनकांसेंस कर देता। जिससे अपराध बढ़ते हैं। दिनेश कुमार मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 47 में प्रधान निश्चित किए गए हैं नशे पर प्रतिबंध लगाना राज्य सरकार का परम कर्तव्य है जैसे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। इस अवसर पर छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए छात्राओं ने पुरस्कार भी प्राप्त किए प्रथम विजेता अंशिका तिवारी, द्वितीय गौरव तृतीय सृष्टि वर्मा रही है।

More From Author

निगोही रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने सात सूत्रीय ज्ञापन विद्युत अधिशासी अभियन्ता को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *