Raigarh News: कोतरारोड़ पुलिस ने 24 अनावेदकों पर 170 बीएनएसएस की कार्रवाई कर भेजा जेल, किरोड़ीमलनगर में हुए मारपीट से जुडा है मामला

 

रायगढ़, 6 जनवरी 2026 । दिनांक 04 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 09 किरोड़ीमलनगर निवासी गोविंद राम नेताम (उम्र 45 वर्ष) ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि उसके मोहल्ले के पीछे वरुण सिंह द्वारा गैलवे कंपनी के लिए दूसरे प्रांत से लाए गए मजदूर रह रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 04 जनवरी 2026 की दोपहर प्रार्थी के पुत्र छवि नेताम पर गैलवे कंपनी से जुड़े कुछ युवकों द्वारा जबरन साथ में काम करने का दबाव बनाया गया। जब छवि नेताम ने काम करने से इनकार किया तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। मारपीट में शामिल आरोपियों में बुधमन उरांव, मंगलदीप उरांव, मनोज उरांव, प्रकाश गोप, अरुण करमाली, दीपक उरांव, कार्तिक उरांव एवं अशोक उरांव के नाम सामने आए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 05/2026 के तहत धारा 109(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके बाद 05 जनवरी 2026 को दोपहर के समय थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा हमराह पुलिस स्टाफ के साथ वार्ड नंबर 09 किरोड़ीमलनगर में हत्या के प्रयास के आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई। दबिश के दौरान वहां मौजूद अन्य काम करने वाले युवक गोविंद राम नेताम एवं उनके पुत्रों के साथ गाली-गलौच करने लगे। पुलिस की समझाइश के बावजूद आरोपी नहीं माने और मारपीट पर उतारू हो गए।

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने 8 आरोपियों के अलावा 24 अनावेदकों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत गिरफ्तार किया। साथ ही सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराएं 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर सभी 24 अनावेदकों को जेल दाखिल किया गया। विदित हो कि हत्या के प्रयास के 08 आरोपियों को भी कल जेल दाखिल किया गया है ।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, करुणेश राय, राजकुमार पैंकरा, शंभू खैरवार सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार निगरानी की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More From Author

Raigarh News: जिले में अब 2.96 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीदी, 105 उपार्जन केंद्रों में सुचारू व्यवस्था, 48 हजार किसानों ने बेचा धान

Raigarh News: प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय विशेष कोचिंग शिविर का शुभारंभ, CEO जिला पंचायत श्री पठारे ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स