Raigarh News: चिखलापानी में नए आंगनबाड़ी केंद्र का सांसद राठिया ने किया लोकार्पण

रायगढ़, 5 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया। यह आंगनबाड़ी केंद्र धरमजयगढ़ विकासखंड के चिखलापानी, बलपेदा, बसंतपुर क्षेत्र में 11.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष रूप से पिछड़ी आदिवासी जनजातियों के समग्र विकास के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा की बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। आकर्षक साज-सज्जा एवं बेहतर सुविधाओं से बच्चों का आंगनबाड़ी की ओर रुझान बढ़ेगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को केंद्र संचालन में भी सुविधा मिलेगी। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में जून-जुलाई 2025 में इस भवन को स्वीकृति प्रदान की गई थी, जिसका निर्माण संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण कराया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बच्चों के भविष्य को मजबूत आधार मिलेगा और माता-पिता को भी बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार निश्चित रूप से क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में नीरज शर्मा, जनपद सदस्य अशांति टंडन, गोकुल नारायण, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, सरपंच लोकेश्वरी राठिया, सरपंच ललित नाग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
स.क्र./29/गुलाब डड़सेना फोटो..27, 28

More From Author

Raigarh News: शिक्षा से ही राष्ट्र बदलेगा, शिक्षक इसकी धुरी हैं- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

 Raigarh News: खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल एवं हॉकी चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर में