Raigarh News: लैलूंगा में रफ्तार का कहर; हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, ग्रामीणों ने भाग रहे चालक को दबोचा

रायगढ़ । रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्राम बीरसिंघा में आज एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद आरोपी हाइवा चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

 

सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँची और हाइवा को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और परिजनों की तलाश में जुटी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

More From Author

 Raigarh News: अनिल कुमार सोनी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के रूप में किया पदभार ग्रहण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य मुलाकात, ‘बस्तर पंडुम 2026’ में किया आमंत्रित