पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट से इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर आई है। शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत मिल गई है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को जमानत दी है। उल्लेखनीय है कि, 18 जुलाई को ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था।

 

18 जुलाई की सुबह हुई थी गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि, ईडी ने 18 जुलाई की सुबह भिलाई स्थित बघेल निवास पर छापा मारकर चैतन्य बघेल को उनके जन्मदिन के दिन ही गिरफ्तार किया था। उन पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

More From Author

सांसद नवीन जिन्दल जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हैं प्रयासरत: धर्मवीर सिंह

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी हार्दिक बधाई