वार्ड नंबर 19 की राशन दुकान को वार्ड में ही खोला जाए– शालू अग्रवाल

रायगढ़। वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस पार्षद पद हेतु प्रत्याशी रही शालू अग्रवाल ने विज्ञप्ति जारी करके रायगढ़ खाद्य विभाग से मांग की है कि वार्ड नंबर 19 की राशन दुकान को वार्ड क्षेत्र में ही खोला जाए,वर्तमान में राशन दुकान मरीन ड्राइव पर है जो वार्ड क्षेत्र से बाहर है जिसके कारण स्थानीय लोगों को राशन संबंधित कार्य के लिए दूर जाना पड़ता है।

शालू अग्रवाल ने खाद्य विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि वार्ड वासियों के हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द उक्त दुकान को वार्ड में खोला जाए जिसे सभी हित ग्राहियों की उचित और सरलता से लाभ मिल सके।

More From Author

बीजापुर के जवान ने KBC में जीते 1 करोड़, ‘करोड़पति’ के जवाब सुन Big B ने डिनर पर बुलाया

Raigarh News: चरित्र शंका में पति ने धारदार हथियार से पत्नी को उतारा मौत के घाट, शक ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, आरोपी पति गिरफ्तार