Raigarh News: कलेक्टर ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार एवं सुव्यवस्थित विकास पर की चर्चा

 

रायगढ़, 1 जनवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज शहर में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर में बढ़ते यातायात दबाव और नागरिक सुविधाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय तथा नगर निगम की तकनीकी टीम के साथ ट्रक पार्किंग स्थल एवं पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड का अवलोकन किया। उन्होंने दोनों स्थलों पर आम नागरिकों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, आवागमन एवं मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया।  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और शहर का विकास सुव्यवस्थित रूप से हो।

More From Author

Raigarh News: पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ धान खरीदी कार्य सुनिश्चित करें- कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ, कहा- सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध