छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर

रायपुर: प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। कई जिलों में रात का पारा दो डिग्री तक कम हो गया है। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला, वहीं रात का पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की सम्भावना है, जिसके बाद फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं रात और सुबह के तापमान को और गिराएंगी।

More From Author

जंगल में रोता मिला नवजात शिशु

आयकर विभाग के छापे कारोबारियों के ठिकानों से सात करोड़ रुपये बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *