बेटे के दुष्कर्म के प्रकरण में फंसने की धमकी देकर पिता से 70 हजार साइबर ठगी

अंबिकापुर। बेटे के दुष्कर्म के प्रकरण में फंसने की धमकी देकर पिता से 70 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में गोठिया मोहल्ला थाना सीबीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी शाकिब खान, रिफाकत हुसैन व रहपुरा चौधरी थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी रिजवान अहमद शामिल है। आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से पुलिस की वर्दी पहन वीडियो कॉल किया था। बच्चे के रोने की आवाज भी सुनवाई थी। इसी आधार पर भयभीत पिता ने रकम ऑनलाइन अंतरित कर दिया था।

More From Author

संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के शुभम ने किया देश में टॉप

छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *