12 लाख में BSF कॉन्स्टेबल की नौकरी का सौदा

रायपुर । 12 लाख में BSF कॉन्स्टेबल की नौकरी का सौदा हुआ है। पुलिस ने 9 अभ्यर्थियों को रिमांड पर लिया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में आरक्षक की नौकरी के लिए दलालों ने अभ्यर्थियों से 12 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके बदले में उन्हें न तो लिखित परीक्षा देनी थी और न ही फिजिकल टेस्ट पास करना था।सीधे लेटर ले जाकर जॉइनिंग करना था। यह खुलासा ग्वालियर के टेकनपुर स्थित बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे छत्तीसगढ़ के 9 फर्जी अभ्यर्थियों ने पूछताछ में किया है। इन्हें 21 से 25 जनवरी के बीच पकड़ा गया है। पुलिस ने उन्हें 11 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। दरअसल, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों में आरक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कराई थी। फिजिकल टेस्ट में पास होने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और बायोमैट्रिक जांच होनी थी। इसी दौरान ये फर्जी कैंडिडेट पकड़ में आ गए। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया कि दलालों ने BSF ट्रेनिंग सेंटर में आरक्षक की एक पोस्ट के लिए हर अभ्यर्थी से 12-12 लाख रुपए में सौदा किया था। इसके लिए BSF के रायपुर (छत्तीसगढ़) से जॉइनिंग लेटर आए थे, ये बिल्कुल ऑरिजनल थे। हालांकि, ये उन अभ्यर्थी के थे, जो लिखित और फिजिकल पास कर चुके थे। एजेंट को रुपए देने के लिए एक अभ्यर्थी ने अपनी एक बीघा जमीन बेच दी। एक ने ऑटो बेचकर एडवांस चुकाया है। अब ग्वालियर पुलिस इन फर्जी अभ्यर्थी से लेकर दलाल और रायपुर सेंटर से जॉइनिंग लेटर जारी होने के बीच की कड़ियां खंगाल रही है।

More From Author

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका सहित 173 निकायों में शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान

संविधान की मूल प्रति में वर्णित 22 कृतियों वाली प्रति ही असली संविधान: धनखड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *