रायपुर : पड़ोसी के घर मिली शादीशुदा महिला की नग्न लाश

रायपुर में शादीशुदा महिला को नग्न करके बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस को शक है कि पड़ोसी युवक का महिला से अवैध संबंध था। उसने रेप के बाद महिला के दोनों हाथ को पलंग पर बांध दिया। फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। महिला की लाश पड़ मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। इस मामले में अभनपुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। महिला का पति किसी काम से नागपुर गया हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अभनपुर थाना क्षेत्र में रहती थी। उसका पति एक निजी फैक्ट्री में ऑपरेटर का काम करता है। 27 जनवरी को अपने कंपनी के काम से नागपुर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और 2 छोटे बच्चे (उम्र 10 और 2 साल) थे। 28 जनवरी को सुबह 10 बजे के करीब महिला का अपने पति से फोन पर बातचीत हुई। शाम 5 बजे उसके एक बेटे ने फोन पर बताया कि मां कहीं चली गई है। छोटा भाई रो रहा है। आशंका है कि आरोपी पड़ोसी ने पहले महिला को अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला का पति वापस अपने गांव लौटा। उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पर फोन लगाकर पत्नी की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। तभी गांव के लिए एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के उत्तम साहू के घर पर एक महिला की लाश मिली है। आसपास खून बिखरा हुआ है। उसकी बेरहमी से हत्या हो गई है। साथ ही उत्तम साहू घर से फरार है। पति ने पत्नी को पहचान लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उत्तम साहू फोन पर आपस में बातचीत करते थे। इस पर महिला के पति ने रोक-टोक की थी। आशंका है आरोपी उत्तम ने पहले महिला को अपने घर में बुलाया होगा। फिर उससे रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला के विरोध के बाद उसके हाथ को रस्सी से पलंग पर बांध दिया। फिर उसके सिर पर किसी भारी चीज से मारकर हत्या कर दी। संदिग्ध आरोपी उत्तम साहू फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

More From Author

बागी बिगाड़ेंगे मेयर का गणित, पार्षदों को भी खतरा

मतदान वाले दिन मिलेगी छुट्‌टी:3 दिन रहेगा सरकारी अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *