भारतीय जमीन पर ‘चीनी घुसपैठ’ ना होने के मोदी सरकार के दावे की एक बार फिर पोल खुल गई है। एक बार फिर साफ हो गया है कि मोदी सरकार देश के लोगों के सामने जिस ‘सब चंगा सी’ का दम भरती रही है, वो सब हवा हवाई थे। दरअसल, एक बार फिर भारत और चीन सीमा विवाद की नई तस्वीर सामने आई है। इस बार तस्वीरें लद्दाख से आई हैं।
LAC के पास से आई ये तस्वीर चीख चीख कर कह रही है कि सीमा पर कुछ भी ठीक नहीं है। दरअसल, इस बार तो चीन ने हद पार कर दी। चीन की सेना द्वारा कथित तौर पर भारतीय जमीन कब्जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो लद्दाख का है। LAC के पास चीनी सैनिक चरवाहों को भारतीय जमीन पर भेड़ चराने से रोकने की कोशिश करने लगे। जिसके बाद भेड़ चरा रहे चरवाहों के एक गुट की चीनी सैनिकों संग बहस हो गई।