फायरिंग से हड़कंप! 1 ही परिवार के 8 लोगों को उतारा मौत के घाट

US Gun Shooting In Chicago : अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी से दहल उठा है। शिकागों में तीन अलग-अलग जगहों पर एक व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी में 8 लोगों की जान चली गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। इलिनोइस प्रांत के शिकागो के पास की यह घटना है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए व्यक्तियों में से एक का शव रविवार को विल काउंटी के एक घर में मिला। बाकी के 7 लोगों का शव जोलीट में स्थित दो घरों में मिला। जोइलेट विल काउंटी की पुलिस के मुताबिक, वह मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्या करने वाला व्यक्ति पीड़ितों को जानता था।

आठ लोगों की हत्या के बाद अमेरिकी पुलिस ने सोशल मीडिया पर चेतावनी जारी की। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को सशस्त्र और खतरनाक हत्यारा घोषित कर दिया है। जोलियट पुलिस प्रमुख विलियम इवांस ने बताया कि संघीय जांच ब्यूरो (FBI) की टास्क फोर्स संदिग्ध की तलाश में जुटी हुई है। स्थानीय पुलिस भी इसमें मदद कर रही है।

जोलियट पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि मृत पाए गए लोगों की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्ध आरोपी की तस्वीरें भी साझा कीं। आरोपी की गाड़ी की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रोमियो नेंस है। वह 23 साल का है। उसके पास लाल टोयोटा कैमरी गाड़ी भी थी, जिसे वो चला रहा था। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

More From Author

सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने फिर जारी किया समन, 31 जनवरी तक होना होगा पेश

PM मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *