लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम राहत

लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. टॉप कोर्ट ने आशीष मिश्रा जमानत की शर्तों में बदलाव किया जिसके बाद अब वो मां-बेटी के इलाज के लिए दिल्ली में रह सकेंगे.

दरअसल आशीष मिश्रा ने अदालत से मांग की थी कि, बीमार मां की देखभाल के लिए दिल्ली के अस्पताल जाने और दिल्ली में अपनी बेटी का इलाज कराने की अनुमति दी मिले.

हालांकि, इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को आदेश दिया कि न तो वो सार्वजनिक समारोह में भाग ले सकेंगे और न ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर सकेंगे. आशीष मिश्रा के मीडिया से बातचीत पर भी रोक जारी रहेगी.

 

More From Author

डाक्टरों ने रचा इतिहास, इंसान के सीने में धड़का सूअर का दिल

भारत की पहली मूक बधिर वकील, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में की बहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *