नई दिल्ली। सीबीआई ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव को आज यानी 11 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। एजेंसी ने उन्हें जमीन के बदले नौकरी मामले में समन जारी किया है। बताया गया है कि इससे पहले सीबीआई ने 4 फरवरी को भी समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। इसके बाद अब उन्हें एक और समन भेजा गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लालू यादब के करीबियों और रिश्तेदारों के ठिकानों पर रेड में 53 लाख रुपए, 1,900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। इस बीच, बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को CBI ने पूछताछ के लिए दूसरी बार समन भेजा है। इससे पहले 4 फरवरी को भेजा गया था।
ED ने शुक्रवार को लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी की थी। इनमें दिल्ली के तेजस्वी यादव के घर, लालू की तीन बेटियों हेमा, रागिनी और चंदा का घर भी शामिल था। इनके अलावा, लालू के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी छापा डाला गया था।
ईडी ने लालू के जिन परिवारवालों के परिसरों पर छापे डाले, उनमें उनकी बेटी रागिनी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव का नाम शामिल है। इसके अलावा जमीन के बदले नौकरी और आईआरसीटीसी केस में भी ईडी की एक टीम लालू के करीबी अबु दुजाना के पटना, फुलवारी शरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई परिसरों पर पहुंची।
लालू से पहले ही हो चुकी है पूछताछ
जमीन के बदले नौकरी मामले में मंगलवार को सीबीआई की एक टीम ने लालू प्रसाद यादव से पूछताछ की थी। सीबीआई की टीम ने लालू यादव से करीब पांच घंटे पूछताछ की। लंच से पहले दो घंटे से ज्यादा और इसके बाद करीब तीन घंटे तक टीम ने राजद सुप्रीमो से सवाल पूछे गए थे। वहीं, इसी मामले में सोमवार को लालू की पत्नी राबड़ी देवी से पटना स्थित उनके निवास में पूछताछ की गई थी।