बाइक से जा रहे चचेर भाइयों को ट्रक ने कुचला, मौत

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। गुरुवार सुबह पुवायां रोड पर ट्रक ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पैना गांव के एक ईंट भट्ठे पर काम करते थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुवायां तहसील के कुइयां गांव के दीपक और शिवा दोनों चचेरे भाई थे। वह अपने गांव से गुरुवार सुबह पैना गांव में खुर्रम के ईंट भटठे पर मजदूरी के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में महुआ और कोरोकुइयां के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, बाइक गिरने के बाद ट्रक दोनों को कुचलता हुआ पुवायां की ओर भाग गया। सुबह का वक्त होने की बजह से रोड पर ट्रैफिक कम था, लेकिन पीछे से आ रहे दीपक के भाई प्रमोद ने लोगों को रोका और दीपक और शिवा को अस्पताल भिजवाने के लिए कहने लगा, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घर से काम के लिए निकले दोनों युवकों की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, कोतवाल महेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई प्रमोद ने तहरीर दी कि ट्रक का नंबर पता चल गया है, मुकदमा दर्ज किया जाएगा, जल्द ही ट्रक को भी कब्जे में लिया जायेगा।

More From Author

डीसीएम और ट्रैक्टर ट्राली से टकराये, दोनों चालकों की मौत

जिलाधिकारी ने विजेता टीमों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *