कोई भी पात्र लाभार्थीपरक योजनाओं से वंचित न रहेःअरूण सागर

सांसद ने तिलहर क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमणकर सुनी समस्याएं
शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)।
सांसद अरूण कुमार सागर ने विधान सभा तिलहर क्षेत्र के कई ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दी और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। ताकि कोई भी पात्र योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे सके।
सांसद ने तिलहर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नवदिया धूसर, सरेली, जन्यूरी, बड़ेपुर, रूजयारी आदि ग्रामों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना आदि सहित कई योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के हितों के लिए कई योजनाएं चला रही है। आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं भी घर बैठे रोजगार पा सकती हैं। जिससे उनके परिवारों का भी आर्थिक स्तर मजबूत हो सके। सांसद ने कहा कि घर-घर जाकर सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी दें। ताकि कोई भी पात्र लाभार्थीपरक योजनाओं से वंचित न रहे सके। इस दौरान दोदराम कुशवाहा, प्रधान ब्रजेश वर्मा, मंडल महामंत्री अभिषेक शर्मा, संजय पाठक, मनमोहन सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी, प्रधान मनोज, राजाराम मौर्य, पूर्व प्रधान राजेश आदि कई लोग मौजूद रहे।

More From Author

नशे की लत नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन

वन स्टाप सेन्टर नवादा इन्देपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *