जिलाधिकारी ने नवनिर्मित आईटीआई का किया निरीक्षण, अनुपस्थित प्राचार्य का वेतन रोका

शाहजहांपुर (सूवि)। जिलाधिकारी ने ग्राम कहमरिया में राजकीय आईटीआई का किया औचक निरीक्षण, प्राचार्य आई0टी0आई0 शाहजहाँपुर के अनुपस्थित होने पर वेतन रोकते हुये जवाब तलब करने के दिये निर्देश।
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम कहमरिया में नवनिर्मित राजकीय आईटीआई का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यो को देखा। जिलाधिकारी ने कडे़ निर्देश दिये कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुये कक्षाओं को संचालित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य आईटीआई शाहजहाँपुर नागेन्द्र सिंह के अनुपस्थित होने पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकते हुये जवाब तलब करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी पुवायां हिमांशु उपाध्याय सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

डीएम ने प्राथमक विद्यालय चमराबोझी का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 7 बच्चों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *