शाहजहांपुर (सूवि)। नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोंद्धार के कार्य का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। नगर मजिस्ट्रेट ने कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश दिए। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोद्धार का कार्य रू. 41.66 लाख की लागत से कराया जा रहा है। गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोंद्धार का कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), शाहजहाँपुर को आवंटित किया गया है। उन्होंने गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोंद्धार के कार्य को युद्धस्तर पर सम्पादित कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि मुख्य द्वार को सुन्दर, भव्य एवं आकर्षक बनाया जाये साथ ही फालसीलिंग आन्तरिक फर्नीचर, वुडेन पैनल एवं साज सज्जा भव्य रूप से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कार्य की गुणवतत्ता में किसी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा। नगर मजिस्ट्रेट ने पूर्ण किये जा चुके कार्यो को भी देखा।
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर में समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दृष्टिगत् गांधी भवन प्रेक्षागृह का जीर्णोंद्धार त्वरित गति से कराया जाना नितान्त आवश्यक है। इस सम्बन्ध में परियोजना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि गांधी भवन प्रेक्षागृह में प्रस्तावित जीर्णोंद्धार सम्बन्धी कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय-सीमा के अन्दर पूर्ण कराया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी डूडा अतुल कुमार, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।