Ramcharitmanas Controversy

Ramcharitmanas Controversy: स्वामी प्रसाद मौर्य को सपरिवार इस्लाम स्वीकार लेना चाहिए : रवींद्र कुशवाहा

Ramcharitmanas Controversy: बलिया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, परिवार के साथ तत्काल इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें और अपनी सांसद पुत्री संघमित्रा से लोकसभा की सदस्यता तथा भाजपा से तत्काल त्यागपत्र दिला दें.

सलेमपुर से भाजपा सांसद कुशवाहा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य में नैतिक बल हो तो वह तत्काल इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें. उन्होंने कहा कि मौर्य का हिंदू धर्म में रहकर रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है जिसे सनातन धर्म के लोग स्वीकार नहीं करेंगे . Ramcharitmanas Controversy

कुशवाहा ने कहा कि मौर्य भाजपा का विरोध करते हुए हिंदू धर्म को लेकर उल जुलूल टिप्पणी कर रहे हैं; इस कृत्य को हिंदू धर्म के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मौर्य को नैतिकता के आधार पर अपनी सांसद पुत्री संघमित्रा से लोकसभा तथा भाजपा से तत्काल त्यागपत्र दिलवा देना चाहिए. Ramcharitmanas Controversy

More From Author

26 Jan 2023

BBC Documentary

BBC Documentary : JNU, जामिया के बाद अंबेडकर यूनिवर्सिटी पहुंचा विवाद , कई स्टूडेंट्स हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *