पंजाबी फिल्मों की नामी अभिनेत्री दलजीत कौर का निधन

लुधियाना. कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वालीं नामी अभिनेत्री दलजीत कौर का बृहस्पतिवार को पंजाब के लुधियाना जिले में निधन हो गया. उनके एक रिश्तेदार ने यह जानकारी दी. दलजीत कौर 69 साल की थीं. उनके चचेरे भाई हरिंदर सिंह खंगुरा के अनुसार कौर पिछले तीन वर्ष से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और बीते एक साल से कोमा में थीं.

कौर का निधन सुधर में स्थित उनके चचेरे भाई के घर पर सुबह के समय हुआ. खंगूरा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से स्रातक तक पढ़ाई करने के बाद कौर ने 1976 में ‘दाज’ फिल्म के साथ अपना करियर शुरू किया था. कौर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें ‘पूत जट्टां दे\’ (1983), ‘मामला गड़बड़ है’ (1983), ‘की बनू दुनिया दा’ (1986), ‘पटोला’ (1988) और ‘सईदा जोगन’ (1979) शामिल हैं.

More From Author

युवा पीढ़ी के लिए लॉकडाउन के वक्त को दिखाना जरूरी है : मधुर भंडारकर

अदालत का सत्येंद्र जैन को जमानत देने से इनकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *