भारत जोड़ो यात्रा : राष्ट्रगान के बजाय दूसरा गीत बजने से पैदा हुई अजीब स्थिति

मुंबई. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान बुधवार रात को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गयी जब राष्ट्रगान के बजाए एक दूसरा गीत बजने लगा. यह घटना तब हुई जब गांधी ने बुधवार रात को महाराष्ट्र के वाशिम में अपना भाषण खत्म किया और ‘राष्ट्रगान’ बजने की घोषणा की. मंच पर लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हो गए. लेकिन जब कोई दूसरा गीत बजने लगा तो कांग्रेस नेता ने हैरानी से आसपास देखा. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने संगीत बजाने का काम देख रहे व्यक्ति को बुलाया और गीत रुकवाया. इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया.

More From Author

अदालत का सत्येंद्र जैन को जमानत देने से इनकार

माकन राजस्थान प्रभारी बने रहने के इच्छुक नहीं, पार्टी ने जिम्मेदारी निभाते रहने के लिए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *