नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से वरिष्ठ विधायक वोरा ने की मुलाकात…

दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सौजन्य भेंट कर उन्हें देश की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष चुनाव जीतने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री खड़गे ने विधायक वोरा के पिता एवं दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा के साथ कांग्रेस के लिए 5 दशकों तक साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए उन्हें कई संस्मरण बताए साथ ही प्रदेश संगठन के क्रियाकलापों एवं राज्य सरकार के कामकाज के बारे में पूछा।

वोरा ने त्वरित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी नीतियों की फेहरिस्त बताते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रही सरकार राज्य की पुरातन सभ्यता सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ ही नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं सुलभ सुराज में पूरे देश मे अव्वल है। उन्होंने खड़गे को बताया कि अन्नदाताओं को ना सिर्फ धान का बल्कि कई अन्य फसलों के लिए सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, आदिवासी क्षेत्रों में वनोपजों की खरीदी, भूमिहीन मजदूर न्याय, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रदेश की जनता लगातार आर्थिक रूप से सशक्त एवं सम्पन्न हो रही है।

स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश एवं मॉडल बन कर उभरा है, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, कॉलेज खोले जाने एवं शासकीय अस्पतालों में लगातार सुविधाओं के विस्तार आधुनिकीकरण व धन्वंतरि सस्ती दवा दुकानों से ना सिर्फ आम जनता को स्तरीय सुविधाएं एवं बचत प्राप्त हो रही है बल्कि निजी क्षेत्रों की मनमानी पर भी रोक लगी है। राम वनगमन पर्यटन परिपथ, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जैसे कार्यों से प्रदेश वासियों को पुरखों के गौरव का आभास हुआ है। लगातार शासकीय पदों पर भर्ती एवं राजीव युवा मितान जैसी योजनाओं के कारण सम्पूर्ण देश मे सबसे कम बेरोजगारी दर छत्तीसगढ़ में दर्ज की गई है। खड़गे ने वोरा को संगठनात्मक चर्चा के बाद सरकार की उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

More From Author

लाल किला हमला: लश्कर आतंकी अशफाक को अब होकर फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह बड़ा झटका

टी20 टीम से बाहर था लेकिन अभ्यास नहीं छोड़ा था: शमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *