ओसीएफ रामलीला मैदान में लगगी आतिशबाजी की दुकानें

शाहजहांपुर (सूवि)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी एवं नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने गुरुवार को ओ0सी0एफ0 रामलीला मैदान में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों के स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान में अग्निशमन व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध करने तथा दुकानदारों को अग्निशमन हेतु पर्याप्त प्रबन्ध रखने के निर्देश दिए। ओसीएफ के अधिकारियों को मैदान की सफाई कराने हेतु भी निर्देश दिए गए। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अस्थाई लाइसेंस के आधार पर दुकानों का व्यवस्थापन कराया जाएगा। दिनांक 21 अक्टूबर को आवंटन के उपरांत 22 अक्टूबर से दुकानों की स्थापना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्रशासन की ओर से अग्निशमन हेतु व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा भी स्थलीय निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु व्यापक प्रबन्ध किये गये है। दुकानदारों को बताया गया कि दुकानों के बीच दूरी रखें। सभी दुकानों पर अग्निशमन यंत्र, बालू आदि की व्यवस्था रखी जाये। अन्य सावधानियों के विषय में भी सभी दुकानदारों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।

More From Author

64 पराली जलाने की घटनायें पायी गई

जिला कारागार में महिला बंदियों को हुनरमंद बनाने को जरी जरदोजी का प्रशिक्षण कार्य प्रारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *