खुदागंज/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। में नहर रोड पर रविवार रात हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। देर रात एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बता दें थाना जैतीपुर के कलुआबोझ गांव निवासी नन्हेलाल की उम्र 35 साल थी। वह रविवार को खुदागंज के सिफौरा गांव निवासी रिश्तेदार शंकरलाल व डोरीलाल के साथ बाजार घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए गए थे। वापसी में नहर रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजरे राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कालेज भेजा। उपचार के दौरान नन्हेलाल की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। शव को देख परिजन रोते-रोते बदहवाश हो गए। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी नहीं है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था।
You May Also Like
Posted in
शहर और राज्य
इस्लाम छोड़ भगवान शिव पर चढ़ाया सोने का मुकुट
Posted by
amar prabhat