जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। आज कोतवाली परिसर में आगामी दीपावली के त्यौहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन एसडीएम बरखा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस मौके पर एसडीएम ने दीपावली का त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाये जाने की अपील की और कहा कि अधिक आबाज बाले पटाको का उपयोग न खुद करे न ही अपने बच्चों को करने दे। वही धान की पराली जलाने पर कार्यवाही की चेतावनी देते हुये ग्राम प्रधानो से अपनी अपनी ग्राम पंचायत में बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिये। पुलिस क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह ने त्यौहार पर शराब का सेवन न करने की अपील की इसके साथ ही पटाका दुकानदारो को निर्देश देते हुये कहा कि पटाका विक्री की अस्थाई अनुमति प्राप्त कर ही प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान काकोरी शहीद इण्टर कालेज के मैदान पर ही अपनी दुकाने निर्धारित नियमो के साथ लगाये। इस मौके पर ईओ दयाशंकर वर्मा, ग्राम प्रधान राहुल सिंह चौहान, उमेश कुशवाहा, राजेश कुमार, रामवीर सिंह, राकेश कुमार, राजवीर गुजर्र, संतोष शुक्ला, सभासद नीरज भारद्वाज समेत कई गाँवो के प्रधान और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।