अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना

रायपुर: प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीत लहर का असर जारी है। लेकिन रविवार से तापमान में उतार-चढ़ाव दिखने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। इससे रात की ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 14 दिसंबर से प्रदेशभर में शीत लहर की स्थिति में कमी आने की संभावना जताई गई है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री, सामान्य से 2.1 डिग्री कम दर्ज किया गया।

 

More From Author

धुरंधर के लिए अक्षय खन्ना को मिलेगा ऑस्कर फिल्म में धांसू एक्टिंग ने लूट ली महफिल

विजन 2047 चर्चा से दूरी बनाएगी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *