Manipur Violence : मणिपुर में कर्फ्यू में दी गई ढील, हिंसा में अब तक 60 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

Manipur Violence : मणिपुर में जिन इलाकों में हिंसा हुई, उन इलाकों में अभी भी हालात तनाव पूर्ण हैं। यही वजह है कि इन इलाकों में कर्फ्यू जारी है। हालांकि इन इलाकों में कोई ताजा हिंसा नहीं हुई है, जोकि राहत की बात है। हिंसा के बाद इंफाल के कई इलाकों में कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई है। कर्फ्यू से राहत मिलने के बाद लोग अपने रोजमर्रा का सामान खरीदते हुए दिखाई दिए।

राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हिंसा पर पहली बार बात करते हुए कहा कि 3 मई को दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 60 बेकसूर लोगों की जान चली गई। हिंसा में 231 लोग घायल हुए हैं। वहीं, 1700 घरों को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं। सीएम ने बताया कि जो लोग फंसे हुए हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। Manipur Violence :

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 20 हजार फंसे हुए लोगों को निकाला जा चुका है। करीब 10 हजार लोग अब भी फंसे हुए हैं। सीएम ने बताया कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय बलों की कई कंपनियां भी भेजी हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

मुख्यमंत्री ने एन बीरेन सिंह ने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिवार के लिए 5-5 लाख रुपये, गंभीर चोट से घायल लोगों के लिए 2-2 लाख और कम गंभीर चोट का शिकार लोगों को 25 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही जिनके घर जले हैं, उन्हें 2-2 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। Manipur Violence :

 

More From Author

The Kerala Story: यूपी में होगी टैक्स फ्री, पश्चिम बंगाल में हुई बैन! जानें क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान हाईकोर्ट के बाहर गिरफ़्तार , पाक फौज को दी थी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *