किशोरी को किया अगवा, पिता ने जताई हत्या की आशंका

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव अनावां में अपहरण के मामले में समझौता न करने पर किशोरी को अगवा कर लिया गया। 17 सितंबर 2022 को हुई इस घटना की कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव अनावां के ग्रामीण ने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री का गांव के ही लालबहादुर उर्फ बैगी ने कुछ लोगों की मदद से अपहरण कर लिया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी मुकदमे में समझौता करने के लिए कई बार धमका चुके हैं। उन्होंने इसकी पुलिस से शिकायत की तो आरोपी रंजिश मानने लगे।
आरोप है कि लालबहादुर, बाबू, छुटकुन्नू और गांव बढ़ेला निवासी कुलदीप 17 सितंबर 2022 को रात 12 बजे ग्रामीण के घर में घुस आए और मुकदमे में समझौता करने के लिए धमकाने लगे। मना करने पर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले गए। इन लोगों ने लड़की को कहीं बंधक बनाकर रखा है या उसकी हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

कान में मवाद आते रहने से हो सकता है बहरापन, रहें सावधान

कड़ी सुरक्षा में निकलेंगा लाट साहब का जुलूस, रंग को लेकर ढके गए धार्मिक स्थल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *