पुलिस चैकी सराय काइयां में पीस कमेटी की बैठक

भावलखेड़ा/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। पुलिस चैकी सराय काइयां में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने संभ्रांत नागरिकों से होली के दिन निकलने वाले लाट साहब की जुलूस के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने अराजक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में एडीएम प्रशासन संजय पांडेय ने कहा कि होली भेदभाव भुलाकर आपस में मिलजुलकर मनाए जाने का त्यौहार है। किसी भी प्रकार का मन मुटाव आपस में न रखें। एडीएम एफआर त्रिभुवन सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अराजक तत्व किसी भी दशा में पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने कहा कि अराजक तत्वों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। सभी एसपीओ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें। किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। बैठक में सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर अमित चैरसिया, एसडीएम सदर सतीश चंद्रा, अरविंद दीक्षित समेत भारी संख्या में संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

More From Author

हाईवे पर काटा गया सरकारी पाकड़ का पेड़

लाट साहब के जुलूस को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों के साथ किया मार्ग भ्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *