कलान में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक का आयोजन

कलान/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक का आयोजन किया गया। युवा व्यापारी अभिषेक बजाज को नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक जिलाध्यक्ष विशम्भर दयाल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला महामंत्री अजय कुमार गुप्ता ने संचालन करते हुए सभी को संगठन द्वारा आगामी 10 मार्च को जिलास्तर पर गन्नाशोध परिषद के सभागार में होने वाले वैश्य महासम्मेलन व होली महोत्सव के कार्यक्रम की विस्तार से सभी को जानकारी दी। कलान में संगठन का विस्तार करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख गेंदन लाल गुप्ता संयोजक व संरक्षक मनोनीत किया। सर्वसम्मति से अभिषेक बजाज को कलान नगर का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया। महिला इकाई की जिलाध्यक्ष ज्योति गुप्ता, नलिनी ओमर, अभिनय गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रेम पाल सिंह, विनोद गुप्ता, मटरे लाल गुप्ता, वीरेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, श्याम बाबू गुप्ता, आकाश गुप्ता, मुकेश राज गुप्ता, अनिल शास्त्री गुप्ता आदि मौजूद रहे।

More From Author

आज परंपरागत शिक्षा की जगह वास्तविक शिक्षा की आवश्यकताःमिर्जा

सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *