शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानन्द महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा 25 और 26 फरवरी को बौद्धिक संपदा अधिकार कानून और व्यवहार के उभरते मुद्दे विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमीनार उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अनुदानित है। सेमीनार के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय, बनारस के पूर्व कुलपति डाॅ0 जी0सी0 त्रिपाठी होगें। जबकि समापन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के सहायक निदेशक प्रो0 जय सिंह होगें। दो दिवसीय सेमीनार में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डाॅ0 संध्या रानी, बरेली काॅलेज, बरेली के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो0 भूपेन्द्र सिंह, डी0 एन0 काॅलेज मेरठ के वाणिज्य विभागाध्यक्ष एस0 के0 शर्मा, रोहिलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली के प्रो0 पी0वी0 सिंह, प्रो0 तूलिका सक्सेना, प्रो0 रूची द्विवेदी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो0 आर0एस0 सिंह, प्रो0 मंजू सिंह, प्रो0 मनोज यादव, एम0एम0 काॅलेज मोदी नगर के प्रो0 वेदप्रकाश, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो0 रंजीत सिंह, ख्वाजामोइनुद्दीन चिस्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलपति प्रो0 महरूर मिर्जा, जागरण काॅलेज कानपुर के डा0 आर0एन0 सिंह आदि अनेक विद्वान छात्र-छात्राओें को सम्बोधित करेगे। दो दिन मे चार तकनीकी सत्र आयोजित किए जायेगें। जिनमें देश के विभिन्न भागों से आए शिक्षक और छात्र-छात्राएं अपना शोध-पत्र प्रस्तुत करेगें। सेमीनार के समापन सत्र में शिक्षक तथा छात्र वर्ग के कुल आठ वेस्ट पेपर अवार्ड दिये जायेंगे।
You May Also Like
Posted in
शाहजहांपुर
लाट साहब जुलूस के संबंध में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश
Posted by
AmarPrabhat