जल संरक्षण के लिये एक-साथ आगे आयेःशुक्ला

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस का शुभारंभ योगासन के पश्चात प्रार्थना और लक्ष्य गीत के साथ किया गया।
शिविर के षष्ठम दिन कार्य सत्र में जल सरंक्षण थीम के साथ ग्राम नवादा इंदेपुर में रैली के माध्यम से बैनर और पोस्टर के साथ स्वयंसेवियो ने ग्रामीणों को विभिन्न टोलियों के जरिए जागरुक करने का प्रयास किया।
स्वंयसेवी आयुष मिश्रा के निर्देशन में जल सरंक्षण पर आधारित जल ही जीवन है शीर्षक के साथ एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। जिसमें संध्या शर्मा, अक्ष यादव, कोमल, अर्चित, अर्पित शुक्ला, अर्पित सिंह, सुमित आदि ने उपस्थित जनसमुदाय को अपने अभिनय कला से प्रेरित किया।
कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे खंड विकास अधिकारी, बंडा संजीव कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल संरक्षण के लिये हमें अतिरिक्त प्रयास करने की जरुरत नहीं है, हमें केवल अपने प्रतिदिन की गतिविधियों में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की जरुरत है जैसे हर इस्तेमाल के बाद नल को ठीक से बंद करें, फव्वारे या पाईप के बजाय धोने या नहाने के लिये बाल्टी और मग का इस्तेमाल करें। लाखों लोगों का एक छोटा सा प्रयास जल संरक्षण अभियान की ओर एक बड़ा सकारात्मक परिणाम दे सकता है।
विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल जी आई सी डॉ विशाल पांडे ने शिविरार्थियों को अपने अंदाज में हंसाते हुए अपने उद्बोधन में जीवन उपयोगी सफलता के मंत्र प्रदान करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए करियर काउंसलिंग प्रदान की।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ शालीन कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की तकनीकी बातों पर प्रकाश डालते हुए उसके उद्देश्य और इतिहास पर प्रकाश डाला।
भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शिशिर शुक्ला ने शिविरार्थियो से बातें करते हुए कहा कि भारत के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, पानी की कमी की सभी समस्याओं के बारे में हमें अपने आपको जागरुक रखना चाहिये जिससे हम सभी प्रतिज्ञा ले और जल संरक्षण के लिये एक-साथ आगे आये। ये सही कहा गया है कि सभी लोगों का छोटा प्रयास एक बड़ा परिणाम दे सकता है जैसे कि बूंद-बूंद करके तालाब, नदी और सागर बन सकता है।

वाणिज्य संकाय के वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर देवेंद्र सिंह ने एक्टिविटी के माध्यम से शिविरार्थियों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर (ग्राम विकास अधिकारी बंडा, विनीत चैधरी), डॉ राज नंदन सिंह राजपूत, डॉ हर्ष पाराशरी, डॉ व्याख्या सक्सेना, डॉ रचना, राम किशोर प्रजापति एवं हरिओम तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
शिविर में प्रीति गंगवार, गोपाल सिंह, मनीषा गुप्ता, सेजल गुप्ता, ज्योति, कीर्ति सिंह, धन देवी, लक्ष्मी सिंह, कोमल आदि स्वयंसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिविरार्थी हीरा नाज ने किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More From Author

AMAR PRABHAT 23 FEB 2023

Best Foods For Lungs: फेफड़ों की गंदगी निकालकर नया बनाना है तो खाएं गुड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *