हादसे में बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया पथराव, पुलिस से हाथापाई

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। कांट-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार सुबह बवाल हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत के बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद पुलिस के साथ ही मारपीट की गई है। पथराव में रोडवेज बस के शीशे भी तोड़े गए हैं।
घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है। कांट थाना क्षेत्र के गांव जरावन निवासी केपी सिंह यादव और भानपुर का विकास बाइक से दूध बांटने जा रहे थे। इस बीच भानपुर के गन्ना सेंटर पर पूर्व प्रधान पुत्तन बेग के ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने से केपी सिंह यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गांव की महिलाओं ने शव देखने का प्रयास किया तो पुलिस ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि दरोगा और सिपाही ने महिलाओं पर लाठी चला दी।
मारपीट के दौरान योगेंद्र, सत्येंद्र, सचिन, 65 वर्षीय सोमवती को चोटें आई। इसके बाद लोग भड़क गए और पथराव करने लगे। पुलिस के साथ भी मारपीट की गई। रोडवेज बस के शीशे तोड़ दिए गए। सूचना पर सीओ सदर अमित चैरसिया, एसपी सिटी और एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे। लोगों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 10.30 बजे जाम खुलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ सदर अमित चैरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। अभी किसी पर कार्रवाई नहीं की गई है।

More From Author

लाट साहब का जुलूस देश भर में अपनी अनूठी परंपरा के लिए मशहूर

रोज खाएं दो खजूर

Dates Benefits: रोज खाएं दो खजूर, पीछा छोड़ देंगी कब्ज, एनीमिया और लो बीपी की समस्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *