मोबाइल के असीमित प्रयोग से बचने की आवश्यकताःमिश्रा

एसएस कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तीसरा दिवस

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ योगासन के पश्चात प्रार्थना और लक्ष्य गीत के साथ किया गया।
शिविर के तीसरे दिन कार्य सत्र में संचार युग में मोबाइल फोन के दुष्परिणाम थीम के साथ ग्राम नवादा इंदेपुर में रैली के माध्यम से बैनर और पोस्टर के साथ स्वयंसेवियो ने ग्रामीणों को विभिन्न टोलियों के जरिए जागरुक करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे कला संकाय अध्यक्ष डॉक्टर आलोक मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि निःसंदेह मोबाइल फोन हमारे लिए बेहद उपयोगी साधन है, किंतु इसके असीमित प्रयोग अथवा दुरुपयोग से बचने की आवश्यकता है। इसका अत्यधिक प्रयोग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अहितकर है। आजकल आतंक अथवा अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों में भी इसकी सहायता ली जा रही है, जिससे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। यह फोन हमारे लिए तभी सार्थक सिद्ध होगा, जब इसका प्रयोग मानव कल्याणार्थ हो। तब यह हमारे लिए सचमुच वरदान सिद्ध होगा।
प्रसिद्ध मीडिया कर्मी आशुतोष ने विषय वस्तु पर बोलते हुए शिविरार्थियो से कहा कि मोबाइल हमारे लिए जरूरी है लेकिन हमें इसकी आदत लगने से बच के रहना चाहिए। मोबाइल में हम खुद फालतू के एप्स पर अपना ढेर सारा समय बर्बाद कर देते हैं। और इस कारण से करियर और शिक्षा में आगे नहीं बढ़ पाते हैं इसलिए मोबाइल का इस्तेमाल से अपनी जरूरत के हिसाब से ही करें।
विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारे हिंदी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ श्रीकांत मिश्रा ने अपने उद्बोधन में मोबाइल फोन के दुष्परिणाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोबाइल फोन बच्चों में मेमोरी लॉस और अल्जाइमर्स जैसी बीमारियों की संभावना को बढ़ा देता है।
शिविर में बौद्धिक सत्र के दौरान प्रियांशी वर्मा, अर्चित कुमार, प्रीति गंगवार, गोपाल सिंह, मनीषा गुप्ता, सेजल गुप्ता, ज्योति, यशी श्रीवास्तव, कीर्ति सिंह, अंशिका राठौर आदि स्वयंसेवियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन शिविरार्थी वंशिका वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More From Author

ED का दुरुपयोग

ED का दुरुपयोग, भाजपा की कायरता को दर्शाता है : मल्लिकार्जुन खड़गे

पीआरआई बैठक में एमटीपी एक्ट की जानकारीःसाझा प्रयास नेटवर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *