राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत जलालाबाद ब्लाक के छात्र-छात्राओं ने डालमिया चीनी मिल रूपापुर का शैक्षिक भ्रमण किया

राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत जलालाबाद ब्लाक के छात्र-छात्राओं ने डालमिया चीनी मिल रूपापुर का शैक्षिक भ्रमण किया
जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में जलालाबाद ब्लाक के 60 छात्र-छात्राओं व 15 शिक्षकों के द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत डालमिया चीनी मिल रूपापुर का शैक्षिक भ्रमण किया गया सबसे पहले सभी छात्र छात्राएं बीआरसी केंद्र जलालाबाद पर एकत्र हुए और वहां से बस के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में सभी छात्र छात्राएं डालमिया चीनी मिल के लिए रवाना हुए डालमिया चीनी मिल में पहुंचकर छात्र छात्राओं ने सबसे पहले गन्ने की कैसे पराई होती है और पराई होने के बाद गन्ने का रस विभिन्न माध्यमों के द्वारा कैसे चीनी में परिवर्तित होता है और उस चीनी को कैसे पैकटों में भरकर पैक किया जाता है डालमिया चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह के द्वारा सभी बच्चों को गन्ने की पेराई से लेकर चीनी बनने के विभिन्न चरणों जैसे गन्ने को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करना फिर उन भागों से रस को निकालना और उस रस को वाष्पीकरण संघनन आदि माध्यमों के द्वारा शुद्ध करते हुए चीनी का उत्पादन करना तथा अपशिष्ट पदार्थ एथेनाल का उत्सर्जन करना आदि विभिन्न चरणों का विस्तार पूर्वक व्याख्या महाप्रबंधक के द्वारा बच्चों के समक्ष किया गया इसके उपरांत डालमिया चीनी मिल रूपापुर के द्वारा सभी बच्चों को गन्ने का ताजा रस पिलाया गया इसके उपरांत सभी बच्चों को कैंटीन में नाश्ता कराया गया अंत में बच्चों ने डालमिया चीनी मिल के पार्क का भ्रमण किया और अंत में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह के द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराते हुए बस में बैठा कर अपने अपने घरों को रवाना किया गया शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं अंकुर, श्यामू कश्यप, सूर्याश सिंह, कशिश सिंह, रोशनी, अशोक, रमाकान्त शर्मा, जुबैर शाह, अनामिका, मिलन, अंश शर्मा, अंशिका सिंह, पूजा, अनमोल राठौर, अभिषेक वर्मा, राघवेन्द्र, गौरी सिंह, उदित सिंह, तहजीम, अंकुर, विकास, साक्षी मिश्रा, शिवम, अमित, धीरेन्द्र, साक्षी, मोहित, राम, अनूप, विमल किशोर दिवाकर, मोनू सिंह, विपिन, राम मिलन, शिवम कुमार, भूमि सिंह, निशा राजपूत, शिखर कश्यप, आयशा, दिव्यांशी चैहान, मो० हसीब व खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद सुनील कुमार सिंह के साथ विभिन्न शिक्षक शिक्षिकायें जिनमें एआरपी विनोद कुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, पंकज कुमार, सुबोध कुमार, राहुल कुमार सिंह, सीता त्रिवेदी, रेखा मिश्रा, सुरभी शर्मा, धूप शर्मा, अरूण अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।

More From Author

नाप में सही होगा वही फैसला लिया जाएगाःएसपी

7 FEB 2023

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *